फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या पर महिलाओं ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
जसपुर में धरने पर बैठे महिलाओं से बात करते एसडीएम व विधायक। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जलभराव की समस्या से परेशान मनसा पट्टी कॉलोनी की महिलाओं ने सोमवार को पालिका प्रशासन के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी कर पानी निकासी की मांग की। विधायक और एसडीएम के तीन दिन के भीतर समस्या निस्तारण का आश्वासन देने पर महिलाओं ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन

मोहल्ला नत्था सिंह वार्ड नंबर 03 मनसा कॉलोनी में बारिश का पानी भर जाने से जलभराव होता है। जलभराव की समस्या का समाधान करने की मांग के लिए कॉलोनी की महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंच कर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गईं।
सूचना पर पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इसके बाद एसडीएम ने पालिका ईओ जगदीश चंद्र से फोन पर बात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया। ईओ ने मनसा पट्टी कॉलोनी के जलभराव की समस्या का बृहस्पतिवार तक निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। धरने पर बैठने वाली महिलाओं में प्रवेश रानी, सुधा रानी, महक चौहान, सुनीता देवी, मंजू देवी, आशा रानी, सावित्री देवी, विनीता रानी, बबीता देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें