फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला यात्री से टिकट लेने पर बखेड़ा

Fri, 19 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
ट‌िकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी थी, लेकिन हल्द्वानी डिपो की बस के परिचालक ने महिला यात्री को जबरन टिकट थमाकर पैसे भी ले गए। आरोप है कि विरोध जताने पर परिचालक ने अभद्रता की। 
विज्ञापन


महिला की सूचना पर डिपो पहुंचे परिजनों ने गलत व्यवहार पर परिचालक को जमकर लताड़ लगाई। खेद जताने और टिकट के पैसे वापस करने के बाद परिचालक को बक्सा गया। यह हाल तब था जब निगम के महाप्रबंधक संचालन ने मुफ्त यात्रा के बाबत लिखित आदेश कर रखे थे। 


बृहस्पतिवार को हल्द्वानी डिपो की एक बस देहरादून से हल्द्वानी आ रही थी। हरिद्वार से काशीपुर आने के लिए एक महिला बस में चढ़ी थी। परिचालक ने टिकट के पैसे मांगे तो महिला ने सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर नि:शुल्क यात्रा की बात कही। 
विज्ञापन


लेकिन परिचालक ने इनकार करते हुए 172 रुपये का टिकट काटकर महिला के हाथ में थमा दिया। जिसको लेकर परिचालक और महिला में तीखी नोंकझोंक भी हो गई। मामला बढ़ा तो महिला ने टिकट के पैसे देने के साथ ही काशीपुर में परिजनों को घटना की सूचना दे दी। जिसके बाद आधा दर्जन लोग डिपो में बस का इंतजार करने लगे। जैसे ही बस डिपो पहुंची तो परिजन परिचालक पर बरस पड़े। बात हाथापाई तक आ गई। 

परिजनों को देख महिला का गुस्सा भी सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उसने परिचालक को जमकर डांट लगा डाली। घटना से वहां हंगामा खड़ा होने के साथ ही भीड़ जुट गई। डिपो इंचार्ज एमएस मिश्रा ने भी टिकट के पैसे लेने पर परिचालक को डांट लगाते हुए पैसे वापस करने को कहा। परिचालक के पैसे लौटाने और खेद जताने के बाद ही मामला शांत हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें