फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Fri, 02 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 अपनी पुत्री व पत्नी को लेकर काशीपुर आ रहे एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक से छिटक कर सड़क किनारे गिरे मृतका के पति व पुत्री की हालात नाजुक बनी हुई है। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नसीम जहां (26) पत्नी शौकत अली निवासी बल्लबपुरी थाना स्वार (यूपी) घर से पुत्री को लेने गांव राजपुर आ रहे थे। मृतका के पति के अनुसार उसकी सात वर्षीय पुत्री मनतसा पिछले तीन-चार माह से राजपुर निवासी रिश्तेदार के वहां रह रही थी। किसी काम के सिलसिले में वह तीनों बाइक पर सवार होकर काशीपुर की ओर आ ही रहे थे कि पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में उसकी पत्नी की मौत हो गई और शौकत अली (38) व उसकी बेटी मनतसा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पैगा पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल शौकत अली के मुताबिक उसकी दो लड़कियां व दो लड़के हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें