खटीमा में एकल स्कूल महिला विंग की आयोजित वार्ता में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। एकल स्कूल महिला विंग की ओर से रविवार को शहीद सैनिकों के परिजनों एवं पूर्णकालिक बहनों को सम्मानित किया जाएगा। थारु विकास भवन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी प्राची एवं मुख्य वक्ता भुवन चंद्र पांडे होंगे।
शनिवार को लायंस पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति की मोहनी पोखरिया एवं एकल के उत्तराखंड संभाग के संगठन मंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि अभियान के तहत देश के छह लाख गांवों तक एकल पहुंचेगा। वहां पर कार्यक्रम संयोजक मधु शर्मा, विहिप के राष्ट्रीय सहमंत्री एवं आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक स्नेहपाल, खटीमा फाइबर्स के सीएमडी डॉ. आरसी रस्तोगी, शांति पांडेय, सुनील रैदानी, सुदर्शन वर्मा आदि थे।