रुद्रपुर। बारिश के दौरान बिजली की लाइन में फाल्ट आने से रोडवेज डिपो के कंप्यूटरों में खराबी आ गई। इससे ई-टिकट मशीनों की डाउनलोडिंग के काम के साथ ही कार्यालय संबंधी अन्य काम प्रभावित हो गए।
विज्ञापन
14 अगस्त को बारिश के दौरान रोडवेज डिपो को आने वाली बिजली की लाइन डबल फेस होने से डिपो के छह कंप्यूटरों में खराबी आ गई। कंप्यूटर खराब होने से डिपो के कार्यालयों में कार्य बाधित हो गया। कंप्यूटरों के जरिए टिकट मशीनों में डाउनलोडिंग का काम होता है।
डाउनलोड करने के बाद संबंधित रूटों के परिचालकों को मशीन दी जाती हैं। कंप्यूटर खराब होने से 15 अगस्त और शनिवार को टिकट मशीन डाउनलोडिंग का काम पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन
एआरएम श्रीराम कौशल ने बताया कि कार्यशाला स्थित कंप्यूटरों से टिकट मशीनों की डाउनलोडिंग का काम करना पड़ा। मशीनों में रूटों के स्टॉपेज के टिकट मूल्य का डेटा डाउनलोड किया जाता है। एजीएम ने बताया कि कंप्यूटरों को ठीक कराया जा रहा है।