फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता, पुत्र सहित पांच परिजन नामजद

Sun, 20 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से धर्म छिपाकर विवाह कर सात महीने की गर्भवती बनाने और सच उजागर होने पर धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी सहित पांच परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुख्य गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में वार्ड नंबर 7 रम्पुरा निवासी महिला ने कहा था कि 14 साल पहले पति ने उसे छोड़ दिया था और वह अपनी बेटी के साथ किराए में रहती है। जनवरी 15 से बिलासपुर में रहने दौरान खुद को राहुल बताने वाला एक युवक संपर्क में आया। राहुल ने अपना पता भिखारीपुर पीलीभीत बताया। फोन पर बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और 22 मई को उसने राहुल से मकान मालकिन की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी से पहले उसने राहुल के मामा से भी उसके बारे में तस्दीक की थी। 13 अगस्त को वह बिलासपुर से वार्ड नंबर 7 स्थित एक मकान में किराए पर रहने आ गई। राहुल घर जाने की बात कहकर चला गया।
काफी दिनों तक लौटकर नहीं आने पर जब उसने मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन उठाने वाली लड़की ने नंबर रिजवान निवासी ग्राम बढौरा लालपुर किच्छा का बताया। राहुल से पूछने पर उसने झूठ बोला कि मोबाइल दोस्त के घर पर चार्जर में लगा था। जब उसने राहुल की कंपनी में छानबीन की, पता चला कि राहुल ही रिजवान है। 31 अगस्त को जब वह रिजवान के घर गई तो उसके परिजनों ने गर्भपात कराने और धर्म बदलने का दबाव बनाते हुए मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

राहुल उर्फ रिजवान और उसके मामा ने भी धमकाते हुए गर्भपात कराने की बात कही। वर्तमान में वह 7 महीने की गर्भवती है। महिला की तहरीर पर आरोपी रिजवान उर्फ राहुल, उसके पिता इरफान, मां, चचेरा भाई सलीम और मामा के खिलाफ धारा 419,468,469,471,504,506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें