फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेटे की शादी का निमंत्रण देने गए पिता की सड़क हादसे में मौत

Sat, 28 Feb 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। रिश्तेदारों को बेटे की शादी का निमंत्रण देने पीलीभीत गए पिता की बाइक कुत्ते से टकराकर फिसल गई। सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीलीभीत जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन


निर्मलनगर बीस क्वार्टर गांव निवासी खगेन सरदार (58) पुत्र प्रफुल्ल सरदार के बेटे दीपांकर की नौ मार्च को शादी तय हुई थी। बृहस्पतिवार को खगेन गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बाइक से पीलीभीत के रिश्तेदारों को निमंत्रण देने के लिए गए। शाम को पूरनपुर से लौटते समय बाइक कुत्ते से टकरा गई। इससे सड़क पर छिटक कर गिरे खगेन के सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि हेलमेट पहन कर बाइक चला रहे साथी व्यक्ति को हल्की चोटें आई।

सूचना मिलने पर स्थानीय नातेदार घायल को लेकर पूरनपुर के अस्पताल ले गए। वहां से घायल को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। वहां से परिजन पुलिस को जानकारी दिए बिना ही यहां घर ले आए और देर रात ही अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।
विज्ञापन


इस बीच सूचना मिलने पर सितारगंज कोतवाल सुंदरम शर्मा ने मौके पर पहुंच परिजनों से विधिक कार्यवाही के तहत पोस्टमार्टम कराने की बात कही। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों को बिलखता छोड़ गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें