फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder Case: कोर्ट में कहता रहा हत्यारोपी बेटियों को ऊपरी हवा ने मारा, खुद को बताया निर्दोष, भेजा जेल

Wed, 29 Nov 2023 10:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में दो बेटियों की हत्या के मामले में आरोपी पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान भी कहता रहा कि उसकी बेटियों को तो ऊपरी हवा ने मारा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बेटियों की हत्या के मामले में आरोपी पिता को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान भी खुद को निर्दोष बताते हुए कहता रहा कि उसने कुछ नहीं किया है उसकी बेटियों को तो ऊपरी हवा ने मारा है। 

विज्ञापन


25 नवंबर की सुबह शहर की खालिक कॉलोनी में रहने वाले राजमिस्त्री अली हसन के घर के एक कमरे से उसकी बेटियों यासमीन और फरीन के शव मिले थे। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि दोनों बेटियों को कई दिन से भूखा प्यासा रखा जा रहा था। उनके शरीर पर मारपीट और दागने के भी निशान थे। सीओ वंदना वर्मा का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का दावा है कि तंत्र-मंत्र के नाम पर बुरी तरह शारीरिक और मानसिक यातनाएं देकर दोनों बेटियों की हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि अली हसन की पत्नी और चार बच्चों का इलाज हल्द्वानी स्थित अस्पताल में चल रहा है। वे चारों भी मानसिक रूप से परेशान हैं जहां मनोचिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें