फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत ने रखा मौन व्रत, मिल गेट पर दिया धरना

विज्ञापन
जसपुर में मौन व्रत रखकर धरना प्रदर्शन करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने महंगाई के खिलाफ नादेही चीनी मिल गेट पर मौन व्रत रखकर धरना दिया।
विज्ञापन

रावत सोमवार को देहरादून से नादेही चीनी मिल पहुंचे। उन्होंने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन में भाग लिया। करीब एक घंटे तक मौन धरना प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश की पांचवीं मिल पर किसानों की मांगों को लेकर मौन व्रत रखा।
पंजाब और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है लेकिन प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया है। खाद गोदाम पर खाद नहीं है। सरकार गोदामों पर किसानों को खाद उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

दैवी आपदा में खराब हुई धान की फसल को सरकार खरीदे। किसानों की समस्याओं को सरकार प्राथमिकता के आधार पर दूर करे और गन्ना मूल्य घोषित करे। महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया है, उसका रसोई का बजट बिगड़ गया है।
डीजल, पेट्रोल एवं खाद्य सामग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सरकार ने डीजल पेट्रोल पर जो दाम कम किए हैं वह नाकाफी है। सरकार ने पिछले वर्ष लगभग 23 लाख करोड़ रुपये पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री से कमाए हैं।
विज्ञापन

उसके अनुपात में सरकार ने डीजल पेट्रोल के दाम बहुत कम किए हैं। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, डॉ एमपी सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि कुमार सिंह तमाम कांग्रेसी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें