फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिना अनुमति के किसान नहीं करेंगे बेमौसमी धान की खेती

Sat, 15 Feb 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ग्रीष्मकालीन धान को लेकर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने क्षेत्र के एक गांव में स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम ने धान की जगह मक्का सहित अन्य फसलों का उत्पादन करने की काश्तकारों से अपील की। एसडीएम ने कहा कि सरकार की ओर से बेमौसमी धान की फसल उत्पादन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसलिए बिना अनुमति के किसान अब ग्रीष्मकालीन धान की फसल नहीं उगाएंगे। बताया कि काशीपुर क्षेत्र के रेड जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम ने पटवारी अरुण कुमार के साथ ग्राम पट्टी बजर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काश्तकार रमनजीत कौर व तलविंदर कौर से ग्रीष्मकालीन धान के संबंध में चर्चा की। काश्तकारों ने सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि वह वर्तमान में गेहूं की फसल उगा रहे हैं। इसके बाद मक्का या अन्य कोई और फसल की बुआई की जाएगी। एसडीएम ने बताया क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन धान की बुआई पर रोक लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया। इसमें भूमि संरक्षण अधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्रीय कानूनगो व पटवारी को शामिल किया गया है। गठित टीम क्षेत्रों का भ्रमण करेगी और काश्तकारों को ग्रीष्मकालीन धान नहीं उगाने के लिए जागरूक करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें