फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

Sat, 15 Feb 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन

लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अपनी विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की। राज्य आंदोलन में शहीद हुए सलीम के पिता अब्दुल राशिद भी मुख्यमंत्री से मिले।
उन्होंने लिंटर गिरने से उनके घर को हुए नुकसान से अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। वहां पर मोहिनी पोखरिया, किशन सिंह किन्ना, नंदन सिंह खड़ायत, सतीश गोयल, नवीन बोरा, देवेंद्र चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें