फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूरिया वितरण की नई व्यवस्था का किसानों ने किया स्वागत

Mon, 11 May 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसानों ने यूरिया खाद वितरण की नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए कमियों पर भी ध्यान देने की बात कही है। रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के परिसर में प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि निदेशालय देहरादून से मुख्य कृषि अधिकारी उधमसिंह नगर को भेजे पत्र का उल्लेख करते हुए यूरिया के वितरण के लिए तैयार की गई नई व्यवस्था को स्वागत योग्य बताया है।
उन्होंने कहा कि अब किसानों को प्रति हेक्टेयर पांच बैग यूरिया और दो बैग डीएपी खाद मिलेगी जबकि पहले प्रति हेक्टेयर तीन बैग यूरिया देने की बात थी। यदि किसानों को इससे अधिक यूरिया चाहिए तो उन्हें जिला कृषि अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। कलसी ने कहा कि जो छोटे किसान हैं उनको उर्वरक की किल्लत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

सरकार को फसलों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने इस बात चिंता जताई कि एक वर्ष में किसान दो से अधिक फसल उगा रहा है। ऐसे में उसे खाद की किल्लत होने पर पूर्ति कैसे होगी इसको लेकर असमंजस है।
उन्होंने कहा कि मुख्य कृषि अधिकारी उधमसिंह नगर ने किसानों की समस्याओं के दृष्टिगत सौंपे पत्र का संज्ञान लेते हुए जो कार्रवाई की है। पत्रकार वार्ता में सुखविंदर सिंह सुक्खा, रूपचंद कंबोज, हरजीत सिंह छाबड़ा, सविंदर सिंह और प्रदीप कंबोज आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें