फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इंग्लैंड में अच्छी कमाई का सपना दिखाकर किसान से 17 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। इंग्लैंड जाकर अच्छी कमाई का सपना देखना किसान को भारी पड़ गया। कबूतरबाज ने 17 लाख लेकर किसान को फर्जी वीजा और दस्तावेज बनाकर दो बार इंग्लैंड भेजने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पंजाब के जालंधर शहर निवासी सहित दो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम जंगल जोगीठेर निवासी मनदीप सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी मुलाकात अनिल कुमार औजला निवासी ग्राम मंगला फिल्लौर जालंधर, पंजाब से हुई। अनिल ने उन्हें अपने मित्र मोहम्मद अबरार से मिलवाया। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उसने यूपीआई, आरटीजीएस व मोबाइल ट्रांसफर से 10 लाख व नवंबर 2024 को सात लाख रुपये नकद दिए।
आरोपियों ने उसे फर्जी वीजा व दस्तावेज के सहारे हैदराबाद व दिल्ली एयरपोर्ट से इंग्लैंड भेजने का प्रयास किया। एयरपोर्ट पर उसे पता चला कि उसका वीजा व दस्तावेज फर्जी है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें