सितारगंज। सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष जनरल सिंह ने किसानों से सितारगंज चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गन्ना क्रय केंद्र के संचालक को लेकर भ्रामक बातें फैला रहे हैं। किसान उनसे सावधान रहें।
उन्होंने बताया किसान संगठनों की मांग पर सरकार ने सितारगंज चीनी मिल पीपीपी मोड़ पर दोबारा शुरू की। क्षमता को भी 25000 क्विंटल से बढ़कर 60000 क्विंटल प्रतिदिन किया था। सितारगंज चीनी मिल की बैठक में मिल प्रबंधन ने किसानों को गन्ने का नकद भुगतान करने का आश्वासन दिया है। गन्ना तौल में आने वाली सभी प्रकार की समस्याओं से भी निजात दिलाने का वादा किया है। किसानों से गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने को लेकर बैठक करने की बात भी उन्होंने कही है।
शक्तिफार्म के गन्ना कृषकों ने तिलियापुर, टैगोरनगर और दोंदा केंद्र का गन्ना किच्छा चीनी मिल को देने की मांग का ज्ञापन पूर्व में सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को दिया था। आरोप था कि सितारगंज चीनी मिल इनका शोषण करती है। शिकायत पर सुनवाई भी नहीं करती है।