शांतिपुरी स्थित गन्ना सेंटर में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। किसानों ने किच्छा चीनी मिल पर गन्ने की खरीद जल्द बंद करने की कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों का गन्ना खरीदने के बाद ही खरीद प्रक्रिया बंद करने की मांग की है। रविवार को किसानों ने शांतिपुरी नंबर स्थित गन्ना सेंटर में प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि शांतिपुरी नंबर एक, जवाहर नगर सहित सभी क्षेत्रों में किसान इन दिनों श्रमिकों की समस्या से जूझ रहे हैं। वे कड़ी धूप में खुद खड़े होकर सेंटर पर गन्ना तुलवाने को मजबूर है। कहा कि चीनी मिल अब गन्ने की खरीद बंद करने जा रही है। यदि किसी किसान का एक क्विंटल गन्ना बिना तौले चीनी मिल बंद की गई तो मिल के प्रशासनिक भवन के बाहर किसान धरना प्रदर्शन करेंगे। हर किसान के गन्ने की तौल की कराई जाएगी।
किच्छा शुगर मिल ने केवल 51 करोड़ रुपये का भुगतान किया है जबकि 62 करोड़ का भुगतान अभी नहीं हो पाया है। वर्तमान में गेहूं कटाई का सीजन चल रहा है और पूर्व में धान का भुगतान भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसी विषम परिस्थिति में किसान क्या करेगा। उन्होंने कहा कि वहां पर महेश चंद, गणेश जोशी, सुरेश भाकुनी, नन्दन देउपा, चंदन सिंह चौहान, मुनीम पांडेय, दिलीप, हरीश सहित अनेक मौजूद रहे।