सितारगंज। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गांवों में किसानों ने हमारा खेत, हमारा अधिकार अभियान के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने अपने-अपने खेतों में एकत्र होकर भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में लिखित पर्चियां जलाकर रोष प्रकट किया।
बृहस्पतिवार को सितारगंज के गांव लौका, गौठा, गुरुनानक नगरी, पंडरी, सिसौना सहित दर्जनों गांव में व्यापक स्तर पर विरोध देखने को मिला। बड़ी संख्या में किसानों ने खेतों में एकत्र होकर पर्चियां जलाईं और किसान एकता का परिचय दिया। भाकियू प्रदेश प्रमुख महासचिव योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कृषि देश की रीढ़ है और किसानों के हितों को प्रभावित करने वाला कोई भी समझौता किसानों की सहमति के बिना स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विरोध अभियान में रामलाल यादव, राम अवध, सचिन कुमार यादव, राजेश कुमार, रामप्रवेश, राजवीर यादव, रविंद्र कुमार राजभर, बृजलाल, कुलदीप सिंह, चंदन सिंह, विशाल कुमार, दीनानाथ, जीत सिंह, उषा देवी, बलवंत कौर, कुलवंत कौर, सुरेश कुमार, गोलू, आकाश, हरिलाल राजभर, चंदन कुमार, राम रतन, राजू यादव, आयुष कुमार, नमन रस्तोगी, राम सुरेश केवट, रामानंद फौजी, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।