फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाम की जाएगी आंदोलन को तोड़ने की साजिश : बाजवा

Wed, 23 Aug 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर में सत्याग्रह आंदोलन स्थल पर सुखमणि साहिब पाठ करते हुए आंदोलनकारी। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। क्षेत्र के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन 22वें दिन मंगलवार को जारी रहा। आंदोलन स्थल पर सामूहिक रूप से सुखमणि साहिब का पाठ कर प्रसाद वितरण किया। 23 अगस्त को आंदोलन स्थल पर आंदोलन की सफलता के लिए हवन यज्ञ किया जाएगा। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि धैर्य और संयम के साथ आंदोलन आगे बढ़ेगा। सरकार या किसी की भी आंदोलन को तोड़ने की साजिश नाकाम की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को देहरादून से पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट अपने साथियों के साथ समर्थन दिया। इस दौरान बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार को किसान, मजदूर, व्यापारियों के साथ कोई हमदर्दी नहीं है। हल्द्वानी से पहुंची महिला नेत्री मंजू तिवारी ने कहा कि पूरी मातृशक्ति भूमि बचाओ आंदोलन के साथ है। सत्याग्रह के आयोजक राजनीत सिंह सोनू ने कहा कि 22 दिन हो चुके हैं और सरकार से उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिल पा रहा। इसलिए आंदोलन को तेज किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकियू प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा, संचालन सन्नी निजर, इंद्रजीत बंटी ने किया। वहां अमरनाथ शर्मा, सुरजीत अग्निहोत्री, जसपाल सिंह, सुभाष, कुलवंत सिंह, निरंजन दास गोयल, विजेंद्र डोगरा, मंदीप नरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाजपुर में सत्याग्रह आंदोलन स्थल पर सुखमणि साहिब पाठ करते हुए आंदोलनकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें