फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धान की सीधी बिजाई फुल पेज तकनीक की किसानों को दी जानकारी

Sat, 16 May 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। किसान क्लब की बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके सिंह यादव ने किसानों को सरकार की नवीनतम योजनाओं की जानकारी दी। सीड कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी किसानों को धान की सीधी बिजाई फुल पेज तकनीक के बारे में बताया।
विज्ञापन

मंडी गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। सर्वप्रथम भाकियू नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि मुख्य कृषि अधिकारी ने किसानों से कहा कि यदि कोई दुकानदार या सोसाइटी की ओर से आपको खाद के साथ जबरदस्ती अन्य कृषि संबंधी दवाई देता है या डुप्लीकेट खाद देता है तो मुझे लिखित रूप में सूचित करें। डॉ. यादव ने लालपुर गांव में ज्ञानी प्रकट सिंह के खेत में मक्का फसल का निरीक्षण किया।
सवाना सीड कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने धान की सीधी बिजाई फुल पेज तकनीक के बारे में बताते हुए कहा कि इससे किसानों को लेबर 30%, पानी व डीजल की बचत होती है। उन्होंने दो किस्म फुल पेज सवाना 134 में फुल पेज सवाना 127 के साथ वजीर नामक खरपतवार नाशक का उपयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

बैठक में संजय राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि सिंह, सुभाष गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मो. हसन, टीका सिंह सैनी, श्वेतांशु चतुर्वेदी, बलजिंदर सिंह संधू, हृदेश चौहान, कल्याण सिंह, पंतनगर विवि की छात्राएं तेजस्विनी कांडपाल, भूमिका तिवारी, दीक्षा रावत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें