फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर के 20 गांव की भूमि मामले में किसान आंदोलन के मूड में

Fri, 14 Jul 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। क्षेत्र के 20 गांवों की भूमि प्रकरण में किसान अब 16 जुलाई को रुद्रपुर में प्रस्तावित किसान मोर्चा सम्मेलन में आंदोलन की रणनीति बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रभावित गांवों के प्रतिनिधि किसानों की बैठक गुरुद्वारा साहिब में आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने कहा कि चार साल से उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान मुख्यमंत्री ने किसानों को लगातार गुमराह किया। लेकिन लोगों से छीने गए भूमिधरी अधिकार वापस नहीं किए गए। 20 गांव के 5838 एकड़ भूमि पर बसे हजारों परिवारों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाकियू प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा और प्रगतिशील किसान हरमिंदरद सिंह बरार ने कहा कि प्रदेश सरकार को 20 गांव के भूमि मामले को हल करना चाहिए। बैठक में किसानों ने एकमत से भाजपा सरकार के विरोध में आंदोलन का निर्णय लिया। संचालन कर रहे भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि भाजपा सरकार के आश्वासनों से परेशान होकर प्रभावित किसान सहित अन्य लोग अब सड़कों पर उतरने का मन बना चुके हैं। वहां पर अजीत प्रताप सिंह रंधावा, सतनाम सिंह रंधावा, राजेश सिंघल, दर्शन लाल गोयल, रंजीत सिंह, रजनीत सिंह सोनू, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सतनाम सिंह डांगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें