फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किच्छा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रकरण की जांच शुरू

Fri, 14 Jul 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना निदेशक की अगुवाई में टीम खंगाल रही है अभिलेख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। किच्छा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के भर्ती में हुई गड़बड़ी के मामले में जांच शुरू हो गई है। डीएम के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय टीम भर्ती से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। जांच टीम ने शिकायकर्ताओं का भी पक्ष जाना है।
अप्रैल में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से किच्छा के वार्ड नंबर 16 के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती प्रक्रिया की गई थी। इस दौरान मेरिट पर अव्वल रही अभ्यर्थी के स्थायी प्रमाणपत्र में खामी निकली थी। इस आधार पर उसका चयन नहीं हो सका था और दूसरी अभ्यर्थी का चयन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी ने मामले में उसका पक्ष सुने बिना चयन प्रक्रिया से बाहर करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए शासन में विभिन्न जगहों पर शिकायत की थी। इसके बाद विभाग ने चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति को निरस्त कर दिया था। इसके बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था। इधर, शासन ने डीएम को इस मामले में जांच कराने के निर्देश दिए थे। इस पर डीएम ने मुख्य उद्यान अधिकारी, अतिरिक्त भूमि संरक्षण अधिकारी और तहसीलदार किच्छा की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। अब इस टीम में ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को जांच टीम में शामिल किया है। टीम भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभिलेख खंगाल रही है। इस मामले में जांच टीम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से भी जानकारी ली है। सीडीओ विशाल मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर इस मामले में जांच की जा रही है। परियोजना निदेशक टीम को लीड कर रहे हैं। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें