फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों के अस्थि कलश गंगाजल में प्रवाहित

विज्ञापन
हरिद्वार में लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों के अस्थि कलश को गंगाजल में प्रवाहित करते किसान नेता। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता और शहीद किसान अस्थि यात्रा के उत्तराखंड संयोजक किसान नेता जगतार सिंह बाजवा की अगुवाई में लखीमपुर खीरी के शहीद किसान और पत्रकार के अस्थि कलश को पवित्र गंगाजल में प्रवाहित किया गया।
विज्ञापन

बाजवा ने बताया कि लखीमपुर खीरी के शहीदों के अस्थि कलश शहीद किसान यात्रा के रूप में गढ़वाल क्षेत्र के सभी जिलों में ले जाए गए। विभिन्न स्थानों पर किसान शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए किसान आंदोलन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों को लोगों के समक्ष रखा गया। उन्होंने किसान आंदोलन को मजबूत करने की अपील की। कहा कि शहीद किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। यह शहादत भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रविवार को हरिद्वार के सती घाट कनखल में विधिवत शहीद किसानों और पत्रकार रमन कश्यप के अस्थि कलश को पवित्र गंगाजल में प्रवाहित किया गया। मौके पर गंगाधर नौटियाल, संजय चौधरी, जसवीर सिंह, तेजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें