फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूरिया की किल्लत से किसान परेशान

Sat, 26 Jul 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। सीजन में धान की रोपाई के समय यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। पिछले 15 दिनों से सरकारी समितियों में यूरिया की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम केशोगढ़ निवासी किसान सतनाम सिंह कहते हैं कि यूरिया के लिए रोजाना सहकारी समिति के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सीतापुर निवासी महेश मुरादिया ने कहा कि नंदपुर खेमपुर सहकारी समिति में यूरिया नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी किसान युसूफ शाह ने कहा कि धान की रोपाई चल रही है। यूरिया नहीं मिलेगी तो फसल को नुकसान हो सकता है। आबाद नगर निवासी प्रगतिशील किसान सुरजीत डाबर का कहना है कि शासन प्रशासन को प्राप्त संख्या में यूरिया का स्टॉक रखना चाहिए। सीजन में धान की रोपाई के दौरान यूरिया की कमी हर बार की समस्या बन गई है। मुकंदपुर निवासी किसान सुरजीत सिंह का कहना था कि ना तो सरकारी समिति और न ही निजी उर्वरक केंदों पर यूरिया उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें