फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चार गन्ना क्रय केंद्र सितारगंज चीनी मिल को देने पर किसानों में रोष

Tue, 17 Nov 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। चार गन्ना क्रय केंद्र सितारगंज चीनी मिल को आवंटित किए जाने पर किसानों में रोष बना है। भाकियू उपाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने सीएम, गन्ना सचिव सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजक क्रय केंद्रों को पहले की तरह बाजपुर चीनी मिल के लिए सुरक्षित रखने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि सरकार ने बाजपुर चीनी मिल के आधुनिकीकरण पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च कर नई मशीनें और उपकरण लगाए लेकिन क्षेत्रफल कम होने से मिल को पर्याप्त गन्ना नहीं मिल पा रहा है। 12 नवंबर के शासनादेश के तहत क्षेत्र के क्रय केंद्र सितारगंज मिल को आवंटित करने से बाजपुर मिल के आगामी पेराई सत्र में गन्ने की कमी हो सकती है।
भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2015 से 2024-25 तक गदरपुर क्षेत्र बाजपुर चीनी मिल के लिए सुरक्षित था। पिछले पेराई सत्र में भी क्रय केंद्रों का आवंटन सितारगंज को किए जाने से मिल को नुकसान हुआ था। संगठन ने शासन से संबंधित गन्ना क्रय केंद्रों को दोबारा बाजपुर चीनी मिल के आरक्षित क्षेत्र में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें