फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तरकाशी में प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

Tue, 17 Nov 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ऊधमसिंह नगर नेटबॉल एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय सीनियर ट्रेडिशनल नेटबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शानदार प्रदर्शन करने पर बीस खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को बाजपुर रोड स्थित एक स्कूल में आयोजित ट्रायल में जिले भर से खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल पैगिया और सचिव अमित घिल्डियाल ने बताया कि पुरुष वर्ग में दीपांशु घिल्डियाल, अमित रावत, हरमन सिंह लूथरा, अंशदीप सिंह, मानवेंद्र सिंह, तौहीद सैफी, तनुज आर्य, राजेश कुमार, आदिल सैफी, जतिन बजाज का चयन हुआ। महिला वर्ग में दृष्टि रावत, अलीशा खान, श्रेया रेखाड़ी, गीतमान कौर, रीतिका चौहान, आकर्षिता चौधरी, तानिया, मीनाक्षी, आरती, प्रियांशी शर्मा का चयन हुआ है। चयनित टीम 21 नवंबर को चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय चौंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें