सितारगंज के किसान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को वर्चुअल बात की। इस दौरान किसान ने उसकी ओर से विकसित की गई खेती की जानकारी दी।
रुद्रपुर एनआईसी के माध्यम से किसान की बात सीधे प्रधानमंत्री से कराई गई। कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर के प्रभारी डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि सितारगंज के गांव खैरान के निवासी किसान सुरेंद्र सिंह राणा ने उसकी ओर से विकसित की गई खेती की जानकारी दी।
उसने प्रधानमंत्री को बताया कि साल 2017 में उसने गर्मी में उगाई जाने वाले धान की फसल की जगह पर मक्का उगाई जिससे उसको अच्छी आय हुई और पानी की बचत हुई। मक्का उगाने से भूमि की उपजाऊ शक्ति भी बेहतर हुई है। किसान ने प्रधानमंत्री के साथ हुई सीधी वार्ता पर खुशी जताई। इस दौरान पंत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. अनिल शर्मा, केवीके काशीपुर के वैज्ञानिक अजय प्रभाकर और अनिल सैनी मौजूद रहे। (संवाद)