फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को मुआवजा मिलने पर किसानों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एनएच में आई कृषि भूमि का मुआवजा किसान के खाते में आने पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन व अन्य किसानों ने धरना समाप्त कर दिया है। न्याय मिलने पर किसानों ने अमर उजाला का भी आभार जताया है।
विज्ञापन

गढ़ी हुसैन निवासी किसान सतीश कुमार की कृषि भूमि का मुआवजा एनएच अधिकारियों की गलती से किसी और के खाते में चला गया था। मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार से किसान अपने परिवार के साथ धरने पर बैठ गया। भाकियू के साथ ही क्षेत्र के अन्य किसान भी सतीश के समर्थन में धरने पर बैठे थे। भाकियू और उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने घोषणा की थी कि जब तक किसान को मुआवजा नहीं मिल जाता, वह धरने पर बैठे रहेंगे और एनएच का निर्माण कार्य भी नहीं होने दिया जाएगा।
अमर उजाला ने भी किसान सतीश कुमार की इस पीड़ा को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सोमवार को एसएलओ ने किसान को रुद्रपुर बुलाकर मुआवजे की राशि का 24 लाख 52 हजार 730 रुपये का चेक भेंट किया। चैक बैंक में जमा करने पर किसान के खाते में रकम पहुंच गई। न्याय मिलने पर किसान ने भाकियू और उत्तरांचल पंजाबी महासभा के लोगों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही अमर उजाला का भी आभार व्यक्त कर धरना समाप्त करने की घोषणा की। वहां प्रेम सिंह सहोता, शीतल सिंह, मुख्तार सिंह, दर्शन सिंह, दीदार सिंह, जागीर सिंह, महेंद्र अरोरा, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें