फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का जत्था गाजीपुर बॉर्डर के लिए हुआ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में शिरकत करने के लिए किसानों का जत्था गाजीपुर सीमा के लिए रवाना हो गया। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई किसान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में एकत्र हुये। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ ने शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन पर सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक वार्ता नहीं करने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

सिख संगठन के जिला अध्यक्ष सलबिंदर सिंह कलसी ने कहा कि क्षेत्र से किसानों के जत्थे पूर्व में भी जाते रहे हैं। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। डॉ. कुलवंत सिंह ने सभी किसानों से बारी-बारी से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। वहां पर तराई किसान यूनियन के ब्लॉक उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, तराई सिख संगठन के जिला महामंत्री गुरणवीर सिंह, साहब सिंह, इंद्रपाल सिंह संधू, सेवा सिंह, गुरबख्श सिंह, डा. अमर सिंह, एनएस धालीवाल आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें