फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चराने गए अधेड़ किसान की नदी के तेज बहाव मे डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। मवेशी चराने जा रहे अधेड़ किसान की अचानक नदी में आए पानी के तेज बहाव में डूबकर मौत हो गई। तहसीलदार, पटवारी तथा पुलिस टीम भी मौके पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। शनिवार को ग्राम टुकड़ी निवासी सुरजन सिंह (55) पुत्र लक्ष्मण सिंह गांव के अन्य लोगों के साथ अपने मवेशियों को चराने देवहा नदी पार जंगल ले जा रहा था। सुरजन सिंह जैसे ही नदी के बीच पहुंचा कि नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव में वह डूबने लगा। उसके शोर मचाने पर जब तक अन्य साथी कुछ समझते कि वह डूब गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अथक प्रयास कर डूबे किसान को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, पटवारी महेंद्र बिष्ट, प्रभारी थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। किसान की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका आरोप था कि क्षेत्र में बारिश न होने के बावजूद अचानक नदी में पानी का स्तर बढ़ गया। कहा कि नंधौर नदी का पानी अकेले देवहा में डायवर्ट करने से हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने तहसीलदार से नंधौर नदी का जलस्तर कैलाश तथा देवहा नदी में समान रूप से करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें