फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने गोभी की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाया

विज्ञापन
जसपुर में अपने खेत की फसल को रोंदता किसान। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर और उपज का पूरा मूल्य नहीं मिलने से दुखी किसान ने अपने खेत में खड़ी गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। इधर, भाकियू के जिला अध्यक्ष ने किसानों से आवेश में आकर अपनी फसलों को नष्ट न करने की अपील की है।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम पतरामपुर निवासी ओंकार सिंह ने अपने चार बीघा खेत में खड़ी गोभी की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। सूचना पर क्षेत्र के किसानों ने खेत पर पहुंचकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। ओंकार सिंह ने कहा कि एमएसपी लागू ना होने के कारण गोभी बाजार में एक से दो रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि इसे बाजार में ले जाने का खर्च तीन से चार रुपये प्रति किलो आ रहा है।
उधर, भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने कहा कि जिले के किसान सरकारों पर अन्य लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करके दबाव बनाएं। अपनी फसलों को नष्ट नहीं करें। वहां पर सुखबीर सिंह ढिल्लो, सुखबीर सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह, अवतार सिंह, मोहम्मद आरिफ, नईम प्रधान, बलजीत सिंह, रंजीत सिंह आदि थे।

जसपुर में खेत में गोभी लेकर प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें