फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा में लूट की बड़ी वारदात: गन प्वाइंट पर परिवार को बंधक बनाकर छह नकाबपोशों ने लूटा, स्कूटी भी ले गए

Thu, 15 Oct 2026 11:22 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

किच्छा में तड़के साढ़े तीन बजे छह नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनेश चौहान के घर में धावा बोला और परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर सोने के जेवरात, 40-50 हजार नकदी तथा बाहर खड़ी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। तड़के करीब साढ़े तीन बजे रुद्रपुर रोड स्थित चेतक लॉजिस्टिक कंपनी के पास लालपुर निवासी कंपनी कर्मचारी दिनेश चौहान के घर में छह नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया।

गन प्वाइंट पर बंधक बनाया पूरा परिवार

विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। घर में घुसते ही उन्होंने पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर ले लिया और मुंह बंद रखने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी अलमारी और बक्सों को खंगाला।

सोने के जेवरात और नकदी लूटी
बदमाश घर से सोने के कंगन, तीन तोले सोने के जेवर और 40 से 50 हजार रुपये नकद लूट कर ले गए। इतना ही नहीं, जाते-जाते बदमाश घर के बाहर खड़ी स्कूटी भी साथ ले गए।

परिवार में दहशत का माहौल

विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही किच्छा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें