जाहरवीर मेले के समापन पर संबोधित करते सहकारिता मंत्री श्यापाल आर्य।
- फोटो : अमर उजाला
चक्कीमोड़ क्षेत्र के दो दिनी मेले का कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने विधिवत समापन किया। उन्होंने इस धार्मिक मेले के आयोजकों को उनकी धरोहर को संजोए रखने पर बधाई भी दी।
चक्कीमोड़ भजपुरी में जाहरवीर का मेला पिछले सात दशक से लगता आ रहा है। इस मेले में सभी समुदाय के लोग शिरकत करते हैं। समापन अवसर पर सहकारिता मंत्री यशपाल आर्य बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने मंदिर के पुजारी किशन सिंह से आशीर्वाद लिया। इस दौरान बुक्सा समाज के प्रेम सिंह और मान सिंह हिमानी ने उनसे अनुरोध कर बुक्सा समाज की संस्कृति के प्रचार-प्रसार कराने की मांग की। समाजसेवी त्रिनाथ विश्वास ने मंत्री आर्य से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया और निराकरण की मांग की। वहीं कार्यक्रम को शिल्पी अरोरा, ममता हाल्दार और राजेंद्रपाल सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा रावत और संचालन मोहित चौहान ने किया। यहां पर त्रिनाथ विश्वास, धीरेंद्र रावत, रतन सिंह डोगरा, श्याम सिंह देउपा, किशोर सामंत, गोविंद रावत, राजेंद्र पंवार, हिमांशु गड़िया, सचिन राणा, राधा खोलिया आदि मौजूद थे।
गूलरभोज। मंदिर के समापन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे पर तंज कसने पर मेले में सेवा कर रहे भाजपा कार्यकर्ता बौखला गए और कार्यक्रम को राजनीति का अखाड़ा बनाने का आरोप लगाकर नारेबाजी करने लगे। यह देखकर मेला आयोजकों के हाथ पैर फूल गए। मंत्री के हस्तक्षेप और मेला समिति के समझाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।