फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फेल विद्यार्थियों के पास सुधार परीक्षा का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। वार्षिक पद्धति के फेल हुए छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होने का एक और अवसर मिल गया है। ऐसे छात्र ऑनलाइन फार्म भरकर सुधार परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलसचिव ने कॉलेजों को पत्र जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि वार्षिक पद्धति द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और स्नातक सेमेस्टर प्रणाली ओल्ड कोर्स (2020-21) के विद्यार्थियों की सुधार परीक्षा अगस्त के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। फेल हुए छात्र-छात्राएं के लिए ईआरपी पोर्टल 14 से 24 जुलाई तक खोला जा रहा है। इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें