फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी

Mon, 01 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
। स्पेशल पुलिस टीम ने छापेमारी कर गांव एनएन टोपा में अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान भारी मात्रा में केमिकल स्प्रिट, विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के होलोग्राम, फ्लेवर, इसेंस, बोतलें, प्योरी फायर सिलेंडर, डाय मशीन सहित अन्य उपकरण बरामद किए। मौके पर मुख्य आरोपी फैक्ट्री मालिक पूर्व सभासद राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी सभासद मुकुंद शुक्ला मौका पाकर फरार हो गया। सीओ मिथलेश कुमार सिंह ने आरोपी राजकुमार और उसके साथी मुकुंद शुक्ला के खिलाफ धारा 420, 468, 471, 272, 273 आईपीसी, दफा 60(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद सामान के वाहनों से कोतवाली पहुंचने पर लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


     
रविवार को कोतवाली में पत्रकारों को एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि सीओ मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव एनएन टोपा निवासी राजकुमार के एक मकान पर दबिश देकर अवैध रूप से चलाई जा रही शराब फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान 80 पेटियां बाजपुर डिस्टलरी गुलाब, 9 पेटियां पिकनिक देसी शराब, 4 पेटी रॉयल स्टैग, 17 पेटी ऑफिसर च्वाइस, 15 केन में 800 लीटर शराब, 71 गेलन में 3500 लीटर केमिकल स्प्रिट, माल्ट, केरेमल शराब बनाने के केमिकल, रॉयल स्टैग के 100, ब्लैंडर प्राइड के 100, ऑफिसर च्वाइस के 300 स्टीकर, 1800 बोतलों के ढक्कन बाजपुर डिस्टलरी मार्का, 700 बोतलों के ढक्कन कडवल नंबर 1, फर्जी रूप से चिपकाने वाले मार्का चिट, होलोग्राम, 2 डाय मशीन, 3 प्योरीफायर सिलेंडर मशीन बरामद हुई।

टीम में सीओ मिथलेश कुमार, कोतवाल बीएस धौनी बाजपुर, विनोद जेठा गदरपुर, एसआई अंबी राम आर्या, हरि नंदन जोशी, आरसी तिवारी, कमल कोरंगा, योगेश दत, जेएस अधिकारी, मतलूब खान, 21 कर्मचारी थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये व एएसपी कमलेश उपाध्याय ने 1500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।      
विज्ञापन


शनिवार की देर रात 12 बजे पुलिस टीम की छापेमारी के दौरान एसडीएम पीएस राणा सहित अन्य कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। रविवार को सुबह 11 बजे तक फैक्ट्री से बरामद हुए सामान की काउंटिंग हुई। उसके बाद पुलिस ने माल को कब्जे में लिया।

 पूर्व सभासद राजकुमार ने कहा कि उसे राजनैतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। जिस मकान में शराब बनाने की फैक्ट्री मिली। उससे उसका कोई मतलब नहीं है। पुलिस ने उसे शुगर मिल आवास से उठाया था। गाड़ी में बैठाकर शराब फैक्ट्री में ले जाकर मुझे खड़ा कर फोटोग्राफी कराकर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराये गये। 6 अप्रैल 2006 को उसकी माता मूर्ति देवी की हत्या इस मामले की सुनवाई जिला न्यायालय में 8 अगस्त को है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने उसे षड्यंत्र के तहत फंसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें