फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रशिक्षण के जरिये आजमीनों को बताए हज के अरकान

Sun, 04 May 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। उत्तराखंड राज्य हज समिति की ओर से हज आजमीनों के लिए पहले चरण का प्रशिक्षण और टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। काशीपुर के कॉर्बेट होटल में आयोजित कार्यक्रम में हज ट्रेनर नईम अहमद ने हज का प्रशिक्षण देकर अरकानों को सही से अदा करने की ताकीद की।
विज्ञापन

समिति के ईओ मोहम्मद आरिफ ने बताया कि शनिवार को ऊधम सिंह नगर जिले के 199 आजमीनों का टीकाकरण कर हेल्थ कार्ड जारी किए गए। आजमीन किसी भी असुविधा के लिए बुकलेट में दर्ज नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इस बार दस अलग-अलग फ्लाइट से 915 यात्री राज्य से हज पर जाएंगे। 30 अप्रैल को राज्य से दो लोग सकुशल हज के लिए मदीना भी पहुुंच गए हैं। 16 मई को पहली फ्लाइट से 377 तथा दूसरी से 397 यात्रियों का बड़ा काफला रवाना होगा। वहां हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन खतीब अहमद, काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मो. अहसान, अब्दुल कादिर, इजहार हुसैन, इंतजार हुसैन, शाहिद आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें