फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: निष्कासित भाजपा नेता के भाई को जेल, घायल की हालत नाजुक; 14 दिन जेल में बंद रहेगा सन्नी चुघ

Tue, 11 Aug 2026 11:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

काशीपुर हाईवे पर स्कूटी को स्कॉर्पियो से टक्कर मारने और मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जेल - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर हाईवे पर स्कूटी को स्कॉर्पियो से टक्कर मारने और कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने निष्कासित भाजपा नेता पारस चुघ के भाई और मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सात अगस्त की रात अभिषेक और जतिन स्कूटी से काशीपुर रोड से घर लौट रहे थे। एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक सन्नी चुघ ने वाहन से उतरकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दोनों से मारपीट की और फोन कर निष्कासित भाजपा नेता पारस चुघ और अन्य साथियों को भी मौके पर बुलाया। आठ अगस्त को अभिषेक के भाई अंकित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। हंगामे के बाद मंगलवार को भूरारानी निवासी मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, मामले में गंभीर रूप से घायल अभिषेक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका इलाज बरेली के राममूर्ति में चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार वर्तमान में वह वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत गंभीर है।

अभिषेक का हाल जानने राममूर्ति अस्पताल पहुंचे मेयर

विज्ञापन

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिषेक वाल्मीकि का हाल जानने के लिए मेयर विकास शर्मा मंगलवार को फिर बरेली राममूर्ति अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों से मुलाकात कर अभिषेक के स्वास्थ्य और उपचार की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि अभिषेक की हालत फिलहाल स्थिर है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उसके उपचार में जुटी है। इधर, रुद्रपुर से कई भाजपा नेता भी बरेली के लिए रवाना हो गए हैं।

विवेचक सीओ अखिलेश करेंगे घटनास्थल का निरीक्षण
पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद और अज्ञात आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। मामले के विवेचक प्रभारी सीओ अखिलेश कुमार घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे और चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। घटना से जुड़ी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उनकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन


आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर जांच की जा रही है। -अजय गणपति, एसएसपी

कोतवाली की सुरक्षा अभेद्य, भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात
रुद्रपुर कोतवाली में बीते दिनों हुए प्रदर्शन और हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एहतियात के तौर पर कोतवाली और आसपास की सड़कों के किनारे पड़े ईंट-पत्थरों को हटवाया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में इनका दुरुपयोग न हो सके।

पुलिस प्रशासन की ओर से हल्द्वानी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। साथ ही मौके पर चार सीओ, पांच कोतवाल और छह सर्किल की पुलिस तैनात है। इनके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां, तीन प्लाटून पीएसी और एक दंगा नियंत्रण वाहन को कोतवाली के पास तैनात किया गया है।

- ड्रोन से निगरानी : कोतवाली और आसपास की गलियों, सड़कों व भीड़भाड़ वाले स्थानों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है।

- संवेदनशील इलाकों में गश्त : गांधी कॉलोनी, रंपुरा, बंगाली कॉलोनी, पप्पू ढाबा और श्मशान घाट सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर लगातार गश्त बढ़ाई गई है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित घटना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर यह फोर्स तैनात की गई है। -डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें