फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम पर महिलाओं ने बोला हमला

Tue, 18 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही आबकारी विभाग की टीम पर यूपी सीमा से लगे बनगवां क्षेत्र में महिलाओं ने हमला कर दिया। उन्होंने आबकारी विभाग की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दीं। इस दौरान टीम ने गिधौर और बनगवां क्षेत्र में अवैध शराब की 30 भट्टियां तोड़ डाली। एक बाइक और चार सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की।  


जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान के नेतृत्व जिला आबकारी और कुमाऊं मंडल प्रभारी आलोक शाही की टीम ने सोमवार को गिधौर और यूपी से लगे बनगवां क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। आबकारी विभाग के अनुसार अभियान के दौरान बनगवां क्षेत्र में कुछ महिलाओं ने टीम पर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने टीम में शामिल लोगों की दो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन टीम में शामिल सदस्यों ने महिलाओं को वहां से खदेड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान आबकारी विभाग की टीम ने  गिधौर में कच्ची शराब बनाने की 18 भट्टियां, 20 हजार लीटर लहन नष्ट किया। मौके से 150 लीटर शराब भी बरामद की गई। यूपी सीमा से लगे बनगवां गांव में टीम ने दर्जन भर भट्टियां तोड़ी। 10 हजार लीटर लाहन नष्ट करते हुए 150 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके से वाहन संख्या यूए 06 डब्ल्यू 3811 की बाइक भी बरामद की। बाइक पर सौ लीटर कच्ची शराब रखी थी। आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया विभाग की ओर सेहमले का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह, हरीश जोशी, विष्णु थापा, पूरन जोशी, भुवन डंगवाल, दीवान सिंह, बृजेश कुमार, बलजीत सिंह आदि शामिल थे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें