फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में छाई रही समस्याएं

Tue, 18 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर सदस्यों ने जिला योजना से स्वीकृत होने वाली धनराशि से सभी जिला पंचायत क्षेत्रों में समान रूप से काम करने पर जोर दिया गया।


जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक के प्रथम सत्र में पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ ही जिला पंचायत की समितियों के पुनर्गठन, जिला पंचायत की उप विधियों के संशोधन समेत प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला योजना से सड़कों का निर्माण कराए जाने, जिला पंचायत के लिए नए वाहन क्रय किए जाने समेत कई प्रस्तावों पर भी विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


 
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों से जिला पंचायत सदस्यों के माध्यम से आने वाली समस्याओं के त्वरित निस्तारण को कहा। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान पूनम राणा, रंजीत कुमार, सुनील मिश्रा, रविन्द्र सिंह, तारक मंडल, जगदीश जोशी, कमल किशोर भट्ट, रोशन लाल, परवीन देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन




बैठक में हाईवे पर हो रही वसूली प्रकरण जोर-शोर से उठा। मामले को लेकर सदस्यों ने हंगामा भी किया। जिसके बाद जांच कमेटी बनाई गई। अमर उजाला ने बीते दिनों जिला पंचायत के नाम पर जिले भर में अस्थाई बैरियर लगाकर ट्रकों से हो रही वसूली का खुलासा किया था। जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने जिला पंचायत के नाम पर हो  रही वसूली का मामला उठाते हुए कहा ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई  होनी चाहिए। जिस पर बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने भी सहमति जताते हुए हंगामा किया। काफी देर बहस के बाद पंचायत सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी मामले की जांच करेगी।
.
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें