फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार सेवा केंद्र में काम करेंगे पूर्व सैनिक

Sat, 20 Apr 2019 11:51 PM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आधार कार्ड
विज्ञापन
जल्द ही यूआईडीएआई (भारत विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) 53 शहरों में 114 आधार सेवा केंद्र की स्थापना करेगा। इसमें सिर्फ रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर और अर्धसैनिक बल के कर्मचारियों की ही तैनाती होगी। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी को यूआईडीएआई के आईटी विभाग से पत्र मिला है। यूआईडीएआई ने देहरादून को आधार सेवा केंद्र का सेंटर मैनेजर बनाने के लिए चुना है।
विज्ञापन


सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी रंजीत सेठ ने इसकी पुष्टि की। बताया कि इन आधार सेवा केंद्रों के दफ्तरों में सिर्फ पूर्व सैनिक, रिटायर्ड आर्म फोर्स, एयर फोर्स और रिटायर्ड पैरामिलिट्री फोर्स के सैनिक ही तैनात होंगे। इसके लिए सैनिकों की शिक्षा बीटेक या किसी संस्थान से स्नातक पास होनी चाहिए। 

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी ने बताया कि इन कार्यालयों में यूआईडीएआई के मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रिोनिक्स और आईटी विभाग से पत्र गया है, जिसमें पूर्व सैनिकों की मांग की गई है। कहा कि जिले में 70 हजार 489 पूर्व सैनिक हैं। इसके लिए लाभार्थी यूआईडीएआई और एनआईएसजी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्मार्ट गवर्नेंस) की वेबसाइट में आवेदन कर सकता है। राज्य में देहरादून में पूर्व सैनिक व अन्य रिटायर्ड सैनिकों का आधार सेवा केंद्र खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें