फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पूर्व सांसदों ने हरदा की चाय पार्टी का स्वाद किया फीका

Sun, 30 Dec 2018 12:40 AM IST
विपिन कुमार आरडी खान  काशीपुर।
विज्ञापन
काशीपुर में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व सांसद केसी बाबा और महेंद्र सिंह पाल। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत की चाय पार्टी से ऐन पहले कांग्रेस के दो पूर्व सांसदों ने ऐसा धमाका किया कि रविवार को होने वाली चाय पार्टी का स्वाद फीका हो गया। हरदा के खिलाफ चल रही लामबंदी को मजबूती देते हुए पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने नैैनीताल लोकसभा सीट से डॉ. महेंद्र पाल का नाम आगे कर दिया। अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए बाबा ने लोकसभा चुनाव लड़ने से अनिष्छा जताई है। कहा कि दो बार सांसद रह चुके डॉ. पाल लोस चुनाव के लिए स्वाभाविक दावेदार हैं, साथ ही जोड़ा कि अगर सभी वरिष्ठ नेता अपनी परंपरागत सीटों से दावेदारी करें तो उत्तराखंड की पांचों सीटें कांग्रेस की झोली में होंगी।  
विज्ञापन


बता दें कि 30 दिसंबर यानी रविवार को रुद्रपुर में मुख्यमंत्री हरीश रावत की चाय पार्टी होने वाली है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के कार्यालय में शनिवार को पूर्व सांसद डॉ. पाल की मौजूदगी में पत्रकारों से रूबरू हुए बाबा ने अपने पत्ते खोल दिए। कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान ही उन्होंने आगे लोस चुनाव नही लड़ने की बात कही थी। तभी उन्होंने हाईकमान को बताया था कि 2019 के चुनाव में नैनीताल से दो बार सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल इस सीट से बेहतर प्रत्याशी हो सकते हैं। बाबा ने कहा कि बढ़ती उम्र भी उन्हें लोकसभा का चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं देती। अपने कार्यकाल के दौरान वह 15 से 20 किमी तक पैदल भ्रमण कर पर्वतीय क्षेत्रों में जनसमस्याएं सुनने जाते थे। इस समय वह 70 वर्ष के हो चुके हैं। पहलवान होने के बावजूद अब उतनी भागदौड़ करने में सक्षम नहीं हैं। 

बाबा ने इस अटकल का भी खंडन किया कि उन्होंने उत्तरकाशी सीट से लोकसभा चुनाव की दावेदारी की है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पाटी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। चुनावी दावेदारी से इतर पार्टी हाईकमान के हर निर्णय का पूरी शिद्दत से पालन करेंगे। इधर, डॉ. पाल ने कहा कि बाबा द्वारा दिए गए समर्थन के लिए वह उनके आभारी हैं। नैनीताल से पूर्व सीएम हरीश रावत की दावेदारी के बारे में पूछे जाने पर डॉ. पाल ने कहा है कि वह पार्टी के केंद्रीय नेता है। टिकट वितरण में उनकी भी भूमिका रहेगी। उन्होंने हरीश रावत के सामने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। दो पूर्व सांसदों की यह जुगलबंदी नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से चुनाव लड़ने की हरीश रावत की मंशा में रोड़ा बन सकते हैं। 
विज्ञापन

 
काशीपुर कांग्रेस और ब्लॉक कमेटी ने भी किया समर्थन  
काशीपुर। काशीपुर कांग्रेस और ब्लॉक कमेटी ने भी नैनीताल लोस क्षेत्र से टिकट की दावेदारी के लिए पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल के नाम का समर्थन किया है। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रत्याशी चयन के मामले में वह बाबा की भावनाओं का सम्मान करते हैं। दावेदारों में अपेक्षाकृत युवा और बेदाग छवि का होने के कारण डॉ. पाल को प्रत्याशी घोषित किया जाना चाहिए। डॉ. पाल को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करने वालों में कैलाश सहगल, आशु टंडन, प्रीत बम, उमेश जोशी, वेदप्रकाश तिवारी, रमेश सहगल, राशिद फारुकी, अतुल पांडे, समीर चतुर्वेदी, रवि ढींगरा, सुबराती आदि थे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें