फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सूबेदार एवं राज्य आंदोलनकारी उमापति जोशी का निधन, शोक

विज्ञापन
उमापति जोशी, फाइल फोटो - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार एवं राज्य आंदोलनकारी उमापति जोशी (82) निवासी उमरकला बिगराबाग का हार्ट अटैक से 4 दिसंबर की रात में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बनबसा स्थित शारदा घाट में किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र भाष्कर दत्त जोशी एवं नरेश जोशी ने दी।
विज्ञापन

सूबेदार उमापति जोशी ने 1965 व 1971 की लड़ाई में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया था। वर्ष 1984 में 28 वर्ष की देश सेवा करने के बाद वह सेवानिवृत्त हुए थे। जिसके बाद जोशी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका भी निभाई थी। जिस पर उन्हें राज्य आंदोलनकारी परिचय पत्र भी मिला था। जोशी के निधन पर ग्राम प्रधान नदन्ना माया जोशी, पूरन जोशी, उमेश मौनी, लीला मौनी, देवकी देवी, भुवन जोशी, माधव जोशी, भुवन कलौनी, राधिक भट्ट, प्रकाश चंद्र जोशी, महेश जोशी, सुरेश जोशी ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें