फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चार साल बाद भी अस्पताल में नहीं लग सकी सीटी स्कैन मशीन

Thu, 03 Apr 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। चार साल बाद भी सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन नहीं लग सकी है। इस दौरान मरीज प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटरों में महंगी जांच कराने के लिए मजबूर हैं। बावजूद इसके विभाग की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में आसपास के क्षेत्रों के अलावा यूपी के बिजनौर, ठाकुरद्वारा, अलीगंज, रेहड़, अफजलगढ़ आदि स्थानों से भी मरीज पहुंचते हैं। इनमें से कई मरीज सिर की चोट समेत विभिन्न गंभीर बीमारियों के आते हैं। अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे परेशानी का पता नहीं चल पाने के कारण मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में ये मरीज निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में सीटी स्कैन कराते हैं।
फरवरी 2021 में तत्कालीन सीएमओ ने एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय काशीपुर और रूद्रपुर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने का प्रस्ताव नीति आयोग को भेजा था। उस समय दोनों प्रस्तावों पर मोहर लग गई थी। जिला अस्पताल रुद्रपुर में सीटी स्कैन लग चुकी है लेकिन काशीपुर अस्पताल में मशीन नहीं लगाई जा सकी। इसलिए सिर की चोट, कैंसर, फेफड़े व पेट कैंसर आदि के मरीजों को रूद्रपुर या निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें