फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर में लगी आग से हजारों का सामान नष्ट

Thu, 03 Apr 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक सोसायटी के घर में मंगलवार रात अचानक आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने बमुश्किल आग को बुझाया। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

अपना घर सोसायटी के एक घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में आग लग गई। धुआं बढ़ता देख मकान के आसपास रहने वाले लोगों ने फायर स्टेशन को सूचना दी। लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक अग्निशमन यूनिट मौके पर पहुंची। उन्होंने घर के कमरे में लगी आग को एक होज फैलाकर पंपिंग कर बुझाया।
फायर अधिकारियों ने बताया कि मकान स्वामी अरुण सिंह और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का कारण माना जा रहा है। कमरे में रखा बेड, अलमारी समेत अन्य सामान जलने से करीब 50 से 60 हजार का नुकसान का अनुमान है। फायर यूनिट में चालक पंकज सिंह, फायरमैन पंकज कुमार, महिला फायरमैन नीतू, नमिता व ज्योति शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें