फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 11 माह बाद भी अस्पताल में नहीं तैनात हो सके हड्डी रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शासन और स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते 11 महीने बाद भी सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की जा सकी है। इस दौरान हड्डी रोगी अस्पताल से रेफर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गरीब मरीज निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने को मजबूर हैं। जिम्मेदार इस संबंध में स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। 15 जून 2025 को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार का अचानक स्थानांतरण लोहाघाट हो गया था। तभी से अस्पताल हड्डी रोग विशेषज्ञ विहीन चल रहा है।
जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रामनगर, यूपी से आने वाले दुर्घटना में घायल मरीजों को इमरजेंसी से ही रेफर कर दिया जा रहा है। इसके अलावा घुटनों में दर्द, कमर दर्द, गठिया, जोड़ों का दर्द, मांसपेशियों आदि बीमारियों से ग्रस्त मरीज भी अन्य चिकित्सकों की ओपीडी में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक उन्हें कुछ दर्द निवारक दवा लिख दे रहे हैं। आराम नहीं मिलने पर मरीजों को मजबूर होकर निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराना पड़ रहा है।
काली बस्ती निवासी हारून ने बताया कि कई दिनों से कमर में दर्द हो रहा है। हड्डी के डॉक्टर को दिखाने के लिए आया था। कर्मचारियों ने बताया कि हड्डी के डॉक्टर नहीं हैं। प्राइवेट अस्पताल में ही दिखाना पड़ेगा।
वहीं कुंडा निवासी राजवती ने बताया कि कंधे के पास काफी समय से दर्द हो रहा है। काफी समय से दवा खा रही हूं। उस समय आराम हो गया था। कहा सरकारी अस्पताल में गरीब मरीज आते हैं। ऐसे मरीजों का ध्यान रखते हुए चिकित्सक की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें