फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 21 से शुरू होगा बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन

Mon, 16 Mar 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। हाइस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। 20 मार्च को इन परीक्षाओं का समापन भी हो जाएगा। इसके बाद 21 मार्च से ही जिले में तीन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शिक्षक इन कॉपियों को जांचना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अब आखिरी चरण में हैं। इन परीक्षाओं के लिए इस बार जिले में कुल 39924 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षाओं के समापन होने से पूर्व ही शिक्षा विभाग ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी कर ली है। विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर परिषद ने मुहर लगाते हुए जिले में रुद्रपुर के जनता इंटर कॉलेज, काशीपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व खटीमा के थारू इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने की अनुमति दी है। विभाग ने मूल्यांकन केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं को जुटाना भी शुरू कर दिया है।
परिषद ने 21 मार्च से मूल्यांकन कराने की समय-सारिणी दी है। चार अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा किया जाना है। वहीं परिषद ने शिक्षकों को एक कॉपी जांचने के लिए 40 मिनट तय किए हैं। इसके हिसाब से एक शिक्षक प्रतिदिन 10 से 11 उत्तरपुस्तिकाओं को जांच सकेंगे। मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी के लिए एक-एक पर्यवेक्षक और जिलाधिकारी की तरफ से एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। ऑनलाइन निगरानी कंट्रोल रूम से कराई जाएगी। सुरक्षा बंदोबस्त के लिहाज से केंद्रों पर मूल्यांकन के लिए तैनात कार्मिक और शिक्षक मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

कोट
बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन की लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन में उदार दृष्टिकोण अपनाया जाए। परीक्षकों की तरफ से जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं में से प्रतिदिन 15 प्रतिशत कॉपियों का रैंडम ऑडिट अंकेक्षकों के माध्यम से भी किया जाएगा। केंद्रों पर मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। - हरेंद्र मिश्रा, प्रभारी सीईओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें