फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ईएसआईसी अस्पताल में अव्यवस्था पर भड़के कर्मी, प्रदर्शन

Wed, 18 Mar 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कर्मचारी राज्य औषधालय (ईएसआईसी) में बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर सिडकुल के कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को इलाज के लिए पहुंचे कर्मचारियों को न तो पर्ची मिली और न ही दवाएं। कर्मियों ने अस्पताल में ही प्रदर्शन कर व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप था कि औषधालय में मरीजों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। सुबह से कतार में खड़े रहने के बावजूद न तो पर्चे काटे जा रहे हैं और न ही उन्हें दवाएं मिल रही हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि कई लोग ड्यूटी से समय निकालकर दवा लेने के लिए आते हैं लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही से हालात खराब हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें दी गई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था जल्द ठीक नहीं हुई और मरीजों को समय पर पर्ची व दवा नहीं दी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सिडकुल की विभिन्न इकाइयों के कर्मचारी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे।

व्यवस्था से आहत मरीज
इलाज के लिए पर्चा कटवाने पहुंची महिलाओं ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि पर्चा कटवाते समय हर बार नेट बंद होने की बात कह कर लोगों को वापस कर दिया गया है। लोगों के साथ अस्पताल के कर्मियों का व्यवहार बेहद खराब है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें