फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं और गंदगी पर लगाई फटकार

Wed, 13 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रभारी डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को रोडवेज स्टेशन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। 
विज्ञापन


प्रभारी डीएम मंगलवार दोपहर अचानक रोडवेज स्टेशन पहुंचे। परिसर में गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए परिवहन विभाग के सुधीर कुमार को सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि परिसर को शीघ्र साफ सुथरा कर कूड़ा निस्तारण के लिए डस्टबिन लगाएं। प्रभारी डीएम ने उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया गया, जिसमें कार्यालय सहायक बीर सिंह, बुकिंग क्लर्क बीके शर्मा अनुपस्थित पाए गए जबकि गीता देवी ने 11 जुलाई को पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रबंधक निदेशक को पत्र लिख कार्यवाही के लिए अवगत कराया जाएगा। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्रभारी डीएम ने बताया कि रोडवेज स्टेशन के नवीनीकरण के लिए 7 करोड़ रुपये की धनराशि पीपीपी मोड में स्वीकृत हुई है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी दीप्ति वैश्य को निर्देश देते हुए कहा कि नए निर्माण के लिए जो ड्राइंग बनाई गई है उसका अध्ययन करें। साथ ही नक्शे में पब्लिक सुविधाएं जैसे शौचालय, स्नानागार, प्रतीक्षा कक्ष आदि का भी प्रावधान रखें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीप्ति वैश्य, उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी आदि उपस्थित थे।    

मुख्यालय छोड़ने पर सहायक प्रबंधक को नोटिस
परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक केएस राणा द्वारा बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने को प्रभारी डीएम ने गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
 उन्होंने कहा कि आपदा को देखते हुए शासन ने अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगा रखा है। शासन के निर्देशों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें