नानकमत्ता मे मगरमचछ को पकड़ती वन विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
गांव में मगरमच्छ के घुस आने से हड़कंप मच गया। सुबह होने पर वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर नानकसागर जलाशय में छोड़ दिया।
शुक्रवार देर रात नौ फिट लंबा मगरमच्छ पास की फौडी नदी से निकलकर सुनखरी गांव में घुस आया। मगरमच्छ को देख कुत्ते भौंकने लगे। कुत्तों की आवाज सुनकर गांव वाले भी जाग गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को ईंट पत्थर मारकर भगाने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ गांव में ही इधर-उधर भागता रहा।
सुबह करीब चार बजे मगरमच्छ नानकमत्ता से ध्यानुपर की रोड में बीचों बीच बैठ गया। इससे नानकमत्ता ध्यानुपर का रास्ता जाम हो गया। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई पड़ी।
ग्राम प्रधान मुख्त्यार सिंह ने वन विभाग की टीम सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को कड़ी मशक्कत के बाद अपने कब्जे में ले लिया और नानकसागर जलाशय में छोड़ दिया। टीम में गिरीश वर्मा, निशाद राज, अर्जुन सिंह राणा आदि थे। ब्यूरो