फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गोरखनाथ मंदिर द्वार से जंगल तक हटाया जाएगा अतिक्रमण

Thu, 20 Nov 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। नौगवांनाथ ग्रामसभा में गोरखनाथ मंदिर द्वार से जंगल तक सड़क किनारे किए गए सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। बुधवार को लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान माया चंद ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर ग्रामसभा नौगवांनाथ के मुख्य मार्ग गोरखनाथ मंदिर द्वार से जंगल तक सड़क किनारे जानवरों को बांधने, ट्रैक्टरों के उपकरण खड़े करने और गोबर रखने से मार्ग बाधित होने के बारे में अवगत कराया था। इसके अलावा नालियां चोक होने से पानी के सड़कों पर बहने की समस्या के बारे में बताया था। जिस पर बुधवार को राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को एक सप्ताह के भी अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने को कहा। इधर, कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू दिया था। वहां जगदीश चंद, सागर राना, भगवान जोशी, पटवारी उमेश जाशी, पीडब्लूडी कर्मी जगत गिरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें