फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गेबिया नाले से हटेगा अतिक्रमण, टीम गठित की

Sun, 07 Dec 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शहर के बीच से पहले वाले गेबिया नाला के किनारों पर हुए अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एक संयुक्त टीम का गठन करके अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला पक्काकोट निवासी गोपाल सिंह सैनी ने बीते 16 अक्तूबर को एसडीएम अभय प्रताप सिंह को शिकायती पत्र दिया था। कहा कि शहर के बीच बहने वाले गेबिया नाले पर अतिक्रमण होने से जलभराव और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो जाती है। एसडीएम के निर्देश पर मामले की जांच राजस्व उपनिरीक्षक मानपुर क्षेत्र ने की। बताया कि सिंचाई विभाग और नगर निगम की ओर से नाले की सफाई कराई जाए तो गेबिया नाले को मूल स्वरूप में लाया जा सकता है। एसडीएम ने बताया कि राजस्व निरीक्षक के अलावा काशीपुर, मानपुर, धनौरी पट्टी, महेशपुरा व बैंतवाला के उपनिरीक्षकों के साथ कर्मियों की टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें