जसपुर में फ्लैग मार्च करते वन रेंज कर्मी।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। पतरामपुर वन रेंज अधिकारी के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक वन कर्मियों ने वन रेंज में फ्लैग मार्च किया। वन कर्मियों की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया और वे झोपड़ियां छोड़कर फरार हो गए।
बृहस्पतिवार को रेंजर पतरामपुर शेखर तिवारी के नेतृत्व में वन कर्मियों ने जसपुर दक्षिण रेंज में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ग्राम शिवराजपुर, तीरथनगर के पास वन भूमि पर झोपड़ी बनाकर खेती कर रहे लोगों को हटाया। कच्ची शराब का कारोबार करने वालों की भट्टियां नष्ट कीं और झोपड़ियों को ध्वस्त कर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। रेंजर ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लगभग छह हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। दो दर्जन से अधिक झोपड़ी हटाई गईं। भूमि से अतिक्रमण हटवा कर उसकी तार बाढ़ कराई गई है। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में वन क्षेत्र की भूमि पर अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।